जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
श्रीमती दियाकुमारी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जयपुर शहर द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रही थी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत राष्ट्र का आधार होता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के कौशल को निखारते हैं और उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से सुशासन और विकास को हर वर्ग तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित