नासिक , फरवरी 24 -- महाराष्ट्र में किसानों तथा मजदूरों के अलग-अलग मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की तरफ से मंगलवार को अहिल्यानगर जिले के अकोले तालुका के राजूर से एक लॉन्ग मार्च निकाला जाएगा।
नासिक और ठाणे पालघर में नासिक पुणे हाई स्पीड रेलवे से जुड़े वादों को पूरा करने की मांगों को लेकर निकाले जाने वाला यह मार्च अकोले, संगमनेर, लोनी होते हुए पैदल 148 किलोमीटर का सफर तय करेगा और अहिल्यानगर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।
लॉन्ग मार्च के परिप्रेक्ष्य में सोमवार को अकोले तहसील कार्यालय में अपर जिलाधिकारी बालासाहेब कोलेकर, नगर जिला के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लॉन्ग मार्च की मांगों को लेकर तीन घंटे तक बैठक चली।जिला प्रशासन ने हालांकि मांगों के कार्यान्वयन के संबंध में सकारात्मकता दिखाई है, लेकिन राज्य स्तर की मांगें अभी लंबित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित