नयी दिल्ली , अप्रैल 07 -- पश्चिम एशिया संकट के मद्देनर देश में सभी के लिए ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों में लगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 05 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडरों की दैनिक मात्रा को पहले की 20 प्रतिशत सीमा से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर जानकारी देने के लिए यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लोगों को 05 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की उपलब्धता के बारे में जागरूक करने के लिए लिए पिछले चार दिनों में लगभग 1300 जागरूकता शिविर आयोजित किए। सोमवार को 1.06 लाख से अधिक 05 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गएसरकार ने प्रवासी मजदूरों को राहत देते हुए उनके लिए 05 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की दैनिक मात्रा को पहले की 20 सीमा से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

पिछले महीने से अब तक लगभग 3.76 लाख पीएनजी कनेक्शन में गैस आपूर्ति शुरू की गयी है और लगभग 4.1 लाख ग्राहकों ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है। एलपीजी की जमाखोरी और काला बाज़ारी पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में प्रवर्तन कार्रवाई की जारी हैं। सोमवार को देशभर में 4300 से अधिक छापे मारे गए और 1200 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए।

· सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आकस्मिक निरीक्षणों को मजबूत किया है और 1700 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, 168 एलपीजी वितरकों पर दंड लगाया है तथा 45 वितरकों का निलंबन किया है। गत14 मार्च से अब तक लगभग 86,439 टन वाणिज्यिक एलपीजी (जो 45.5 लाख से अधिक 19 किलोग्राम सिलेंडरों के बराबर है) बेची गयी है। सोमवार को 6530 टन वाणिज्यिक एलपीजी (जो 3.4 लाख से अधिक 19 किलोग्राम सिलेंडरों के बराबर है) बेची गयी। देश में सभी रिफाइनरी पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं, जबकि पेट्रोल और डीज़ल के पर्याप्त भंडार बनाए रखे जा रहे हैं। घरेलू खपत को ध्यान में रखकरए रिफाइनरियों में घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी व्यवधानों के दौरान विमानन क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए बहु-स्तरीय दृष्टिकोण अपनाया है। एटीएफ मूल्य निर्धारण में समय पर हस्तक्षेप से परिचालन चुनौतियों के बावजूद घरेलू हवाई किरायों में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित