प्रयागराज, ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नए यमुना ब्रिज से 35 वर्षीय महिला ने बुधवार को छलांग लगा ली।
राहगीरों ने इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस की दी और मौक पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को एस आर एन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, वह कहां की रहने वाली है और नए यमुना ब्रिज पर कैसे पहुंची।
इस सिलसिले में कीडगंज थाना की पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित