प्रयागराज , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
यह धरना नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर वाराणसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर किया गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मंत्री ने धरने के माध्यम से सरकार से मांग की कि श्रृंगवेरपुर धाम के पास स्थित मस्जिद को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस धाम को पर्यटन सर्किट में शामिल किया, भगवान राम और निषाद राज की विशाल प्रतिमा स्थापित की और भव्य पार्क का निर्माण किया।
डॉ. संजय निषाद ने पार्क और आसपास की सफाई की कमी पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनके साथ समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लेकर धरने में शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित