प्रयागराज , दिसंबर 27 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के पुरानी झुंसी क्षेत्र में माघ मेले से लौट रहे एक बाइक सवार युवक की पीपा पुल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरानी झुंसी निवासी गौरव पाण्डेय के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे, गौरव माघ मेले से अपने घर लौट रहा था। घने कोहरे और कम दिखने के कारण वे पीडब्ल्यूडी द्वारा पीपा पुल के बगल में खोदे गए लगभग 8 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित