प्रयागराज , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बडगौहना खुर्द में शुक्रवार को एक महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनम पटेल के रूप में हुई है, जिसकी दूसरी शादी बडगौहना खुर्द में हुई थी। उसकी छह माह की बेटी का नाम सृष्टि था। सोनम देवरिया गडरिन तारा निवासी राम गणेश पटेल की बहन थी। सूचना पर कौंधियारा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा और सचिदानंद नंद सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
पुलिस की मौजूदगी में मां और बेटी के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शवों को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार मामले की जांच की जा रही है कि किन कारणों से महिला ने बच्ची के साथ आत्महत्या किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित