प्रयागराज , मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुनापार के जारी क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे गड़ैया के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान विजय अग्रहरि (25) निवासी बघेडी, थाना चाकघाट, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय अग्रहरि स्कूटी से प्रयागराज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अपनी चप्पल की दुकान से परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी हाल ही में 24 फरवरी को हुई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित