प्रयागराज, फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ठंड ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। पिछले दो दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है।

मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, जिसके बाद शाम तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं बुधवार को सुबह कोहरे का असर देखने को मिला, जिसके बाद ठंडी हवाओं के चलने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई।पिछले एक हफ्ते से धूप निकलने के कारण लोगों को गर्म मौसम का अहसास होने लगा था, लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव और ठंडी हवाओं ने फिर से ठंड की दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह की तुलना में तापमान में 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही ठंडी हवाएं करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित