प्रयागराज , नवंबर 14 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के हाकिमपट्टी गांव में गुरुवार और शुक्रवार की रात एक तिपहिया वाहन के डिवाइडर से टकराने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

मृतक महिलाओं की पहचान उतराव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव निवासी रजिया बानो (36) और बरेठी शैतापुर गांव की शन्नो बानो (31) के रूप में हुई है। हादसे में शन्नो बानो का बेटा अबू जैद (10) और पति तबरेज खान भी घायल हुए हैं। परिवार के सभी लोग हंडिया के एक गेस्ट हाउस में वलीमा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रजिया बानो और शन्नो बानो को मृत घोषित कर दिया।

अबू जैद और तबरेज खान का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। तबरेज के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन चालक की गलती से ये हादसा हुआ है जाँच की जा रही है।जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित