अयोध्या , अक्टूबर 08 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों को संपूर्ण जीवन विष्णुवतार भगवान श्रीराम को समर्पित रहा है।
उन्होने कहा कि दक्षिण भारत के हर घर में राम है। केरल के हर घर में आषाढ़ माह में बाल्मिकी रामायण का परिवार के सभी सदस्य नित्य पाठ करते हैं। महास्वामी पुरंदर दास, स्वामी त्यागराज और अरुणाचल कवि का संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम को समर्पित था। दक्षिण भारत की संस्कृति में राम रचे बसे हैं।
सीतारमण ने कहा कि खम्भ रामायणम एवं मोल्ला रामायणम इसके अनुपम उदाहरण हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के संत परंपरा को संगीत और भक्ति के माध्यम से इन तीनों महापुरुषों ने रामभक्ति को जीवंत किया। छह सौ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी लोगों के दिल में पुरंदर दास, त्यागराज और अरुणाचल कवि जीवित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित