मुंबई , दिसंबर 27 -- दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब में मालविका मोहनन ,भैरवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी।

फिल्म द राजा साब की टीम ने आधिकारिक तौर पर मालविका मोहनन के किरदार भैरवी का खुलासा कर दिया है, और इस अनाउंसमेंट ने फिल्म के प्रमोशन में एक बड़ा ट्विस्ट जोड़ दिया है। भैरवी को एक रहस्यमयी, स्टाइलिश और दमदार शख्सियत के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे फिल्म की कहानी के प्रति जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। भारत की सबसे बड़ी आने वाली हॉरर फैंटेसी कही जा रही इस फिल्म के लिए यह अनावरण उत्सुकता को एक नए लेवल पर ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित