बारां , जनवरी 27 -- राजस्थान में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास (आरयूआईडीपी) परियोजना निदेशक एवं रूडसिको कार्यकारी निदेशक हरिमोहन मीणाना को जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री मीणा 30 जनवरी से दो दिवसीय जिले के दौरे पर रहेंगे। इसके तहत 31 जनवरी को पूर्वाह्न 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक कृषि विभाग के शिविरों का निरीक्षण एवं अवलोकन करेंगे। वहीं दोपहर ढाई बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले से संबंधित प्रगति एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित