मुंबई , फरवरी 04 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार को राकांपा (अजीत पवार) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि श्री पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भक्त हैं तथा उन्हीं के निर्देशों के आधार पर फैसले लिये।
श्री राउत ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री अजित पवार के निधन के बाद राकांपा का नेता चुनने की जिम्मेदारी लेने वाले श्री पटेल के बयान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राकांपा पवार परिवार की है, प्रफुल्ल पटेल की नहीं। उन्होंने मजाक में यह भी पूछा कि क्या श्री पटेल को पवार परिवार का नेतृत्व तय करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
सत्तारूढ़ गठबंधन पर निशाना साधते हुए श्री राउत ने कहा कि राकांपा (अजीत पवार) और शिवसेना (शिंदे) भारतीय जनता पार्टी की 'कंपनी' के अंशधारक हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि शिवसेना (शिंदे) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उलट अजित पवार ने भाजपा को कभी खुद पर विचारधारा थोपने नहीं दिया और सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर चलने के अपने तरीके को कभी नहीं छोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित