भोपाल , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में 'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा प्रदेश की प्रगति से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में कई पहलें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित