रांची , मार्च 22 -- झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के प्रमुख के रूप में काम करने के 8931 दिन पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री साहू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब प्रधानमंत्री जी ने गांव ,गरीब , किसान दलित वंचित पिछड़े समाज की सेवा सेवा बतौर सरकार के प्रमुख के रूप में पूरे करते हुए सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 13 वर्ष गुजरात की जनता की सेवा में समर्पित किए और पिछले लगभग 12 वर्षों से देश की 140 करोड़ जनता की सेवा में लगातार जुटे हैं।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक ऐसे प्रधान सेवक हैं जिन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।जिनका सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित है। हनुमान जी ने कहा था.. रामकाज किन्हें बिना मोहि कहां विश्राम। आज प्रधानमंत्री बिना थके बिना रुके विकसित भारत,आत्म निर्भर भारत, सशक्त भारत, समर्थ भारत, स्वाभिमानी भारत बनाने में जुटे हैं। उन्होंने देश को 140 करोड़ जनता की सेवा को ही पूजा माना है। अंत्योदय से सर्वोदय की यात्रा मोदी जी के नेतृत्व में चल पड़ी है।
श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं की। कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना साकार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित