भोपाल , मार्च 27 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों के कारण भारतीय बाजार में तेल की उपलब्धता पर्याप्त बनी रहेगी और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही देश की तेल रिफाइनरियां भी सुचारू रूप से कार्य करती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बीच रामनवमी के अवसर पर लिया गया यह जनहितैषी निर्णय सराहनीय है और इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित