देहरादून , अप्रैल 14 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद हैं।

डाट काली मंदिर में पूजा करने के लिए रोड शो करते निकले श्री मोदी का सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों के हुजूम ने जोरदार स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित