रांची, फरवरी 10 -- झारखंड प्रदेश भाजपा ने पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कि ईश्वर स्व शिवलोचन मेहता की आत्मा को शांति प्रदान करें। और इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज भी दुखद खबर पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम,आरती कुजूर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी एन सिंह, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ,दीपक प्रकाश , मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सचेतक राज सिन्हा,नागेंद्र महतो आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित