बारां , जनवरी 15 -- भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में बालोद में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में बारां के रोवर रेंजर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राजस्थान ने प्रथम स्थान पाया।
जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा ने गुरुवार को बताया कि बारां जिले के आठ ओवर एवं आठ रेंजर ने कमलेश मीणा एवं तृप्ति कश्यप रेंजर के नेतृत्व में सांस्कृतिक गतिविधियां, एडवेंचर, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, स्टेट गेट, लोक नृत्य, एथेनिक शो, ग्लोबल डेवलपमेंट के साथ-साथ बिना बर्तन के भोजन बनाने वाली प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर राजस्थान को प्रथम स्थान दिलाने में महती भूमिका निभाई।
बारां लौटने पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने ऑनलाइन जुड़ते हुए जिले के रोवर रेंजर को आशीर्वाद प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित