प्रतापगढ़ , जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में सोमवार को पिकअप वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मृत्यु हो गयी।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सेवकराय का पुरवा निवासी मनीषा (23) शहर के गोविंद मार्बल के यहां प्राइवेट जॉब करती थी। आज शाम ड्यूटी से लौट रही थी, तभी मोड़ पर उसकी स्कूटी नालों के लिए खोदी गई मिट्टी पर चढ़ कर असंतुलित हो गई।

जिससे वह सड़क पर गिर गई। इस बीच सामने से आ रही आंवला लदी पिकअप उसके सिर से गुजर गई।

हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित