प्रतापगढ़ , जनवरी 30 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र देलहुपुर में गोकशी के तीन आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बरसंडा गांव में 14 दिन पहले गोकशी कर फरार होने वाले रामपुर बनतेरी निवासी रकीब, प्रयागराज के सोराव निवासी क़ुशऐद व मऊ आईमा निवासी अब्दुल्ला पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25, 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में लगी है। जानकारी के अनुसार 14 दिन पहले बरसंडा गांव में जगदीश व आकाश के तीन गोवंश के अवशेष बकुलाही नदी के किनारे मिले थे। पुलिस ने दूसरे दिन मुठभेड़ में प्रयागराज के मऊ आईमा निवासी एक आरोपी को पकड़ा था और तीन आरोपी भाग निकले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित