जयपुर , मार्च 05 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले में ग्राम पंचायत सुहागपुरा (अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया) के ग्राम विकास अधिकारी यशवन्त जोशी और ई-मित्र संचालक एवं दलाल राजमल को एक मामले में आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी प्रतापगढ चौकी को परिवादी ने शिकायत की कि उसके मकान के पट्टे की रजिस्ट्री कराने के लिये श्री जोशी 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर दलाल राजमल हाडोती (ई मित्र संचालक) को देने के लिये कहा जिस पर गत 27 फरवरी को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया जिसमें श्री जोशी ने राजमल के मार्फत 12 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग की गई एवं आठ हजार रुपए रजिस्ट्री करने से पहले एवं शेष राशि रजिस्ट्री करने के बाद देना तय हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित