प्रतापगढ़ , फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 के लाभार्थी किसानों को क्षतिपूर्ति राशि 'वन क्लिक' डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। प्रदेश एवं जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले के 7,562 किसानों को कुल Rs.1,17,84,782 की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।

फसल कटाई प्रयोग के आधार पर पात्र किसानों को यह क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। जनपद में कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी सभागार एवं कृषि भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बीमा प्रतिनिधि अभिज्ञान सिंह, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी और त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति की भरपाई में समय पर सहायता मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित