, April 8 -- प्रतापगढ़ 08 अप्रैल (वार्ता0 उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गये आरोपी की पहचान पट्टी थाना क्षेत्र के पुरानी पट्टी निवास अरूण कुमार गौतम के तौर पर हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त अरूण कुमार गौतम (22) के पीड़िता के साथ पहले से संबंध थे और शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया , तो पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित