प्रतापगढ़ , दिसंबर 29 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। युवक को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया हैपुलिस ने बताया कि अवसानगंज बाजार निवासी सूरज पटवा (23) ने आशनाई के चक्कर में प्रेमिका से नाराज होकर आज युवती के घर के सामने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। आग की लपटों में युवक को देखकर अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

उन्होने बताया कि युवक का पड़ोस के एक गांव की लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित