प्रतापगढ़ , मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को बिजली की चपेट में आने से एक संविदा सहायक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी श्याम दत्त तिवारी पीथापुर गांव में बिजली का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार लाइनमैन बिना शटडाउन लिए ही बिजली का तार दुरुस्त कर रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित