गोरखपुर , दिसंबर 29 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड ठंड में भी गोरखपुर में सोमवार को जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं।

समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा .घबराइए मत. हर समस्या का समाधान कराएंगे और सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित