देहरादून , अप्रैल 06 -- उत्तराखंड पुलिस में जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त दो पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह कप्रवाण एवं होशियार सिंह पंखोली अपनी मेहनत और समर्पित कार्य शैली के कारण प्रोन्नत होकर सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बने।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आइपीएस सर्वेश सिंह पंवार ने आज दोनों जवानों के कंधों पर उत्तराखंड पुलिस सेवा (यूपीएस) के चिह्न अलंकृत किए। इसके साथ ही उन्होंने दोनों को महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित