नयी दिल्ली , अप्रैल 13 -- पोप लियो ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा उन पर किए गए व्यक्तिगत हमलों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि ईरान के मुद्दे पर वे अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ किसी भी प्रकार की "बहस" में शामिल नहीं होंगे।

गौरतलब है कि रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोप पर तीखा प्रहार किया था। श्री ट्रंप ने उन्हें "अपराध के मामलों में नरम और विदेश नीति के लिए बेहद खराब" करार दिया था। श्री ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यहाँ तक कहा, "मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह सोचता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है।"यह विवाद तब शुरू हुआ जब पोप लियो ने ईरान की सभ्यता को मिटा देने की ट्रंप की धमकी को "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताया था। पोप ने जनता से अपील की थी कि वे अपने राजनीतिक नेताओं पर शांति के लिए काम करने का दबाव बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित