हरिद्वार , दिसंबर 18 -- उत्तराखंड में नाबालिग और महिला संबंधी अपराधों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंगलौर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और अपहरण के मामले में वांछित 25,000 के इनामी आरोपी मोहम्मद अब्बास को गुरुवार को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। आरोपी करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित