सतना , मार्च 06 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में पैरोल पर जेल से बाहर आए एक अपराधी ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से हासिल जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात नागौद थाना क्षेत्र के बारापत्थर गांव में गोली मारकर बबलू यादव (55) की हत्या कर दी गई। गोली लगने से घायल राणा यादव को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया गया कि हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे चंदन यादव ने बुधवार रात अपने आधा दर्जन साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। चंदन यादव पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार है। जिले की पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित