मुंबई , फरवरी 05 -- अभिनेत्री सई एम मांजरेकर अपनी आने वाली पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म 'द इंडिया हाउस' का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इस फिल्म का निर्माण पावरहाउस राम चरण अपनी पहली प्रोडक्शन के तौर पर कर रहे हैं। फिल्म को एक साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाया जा रहा है, जो सई के लिए 'मेजर' के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग दोनों भाषाओं में साथ-साथ हुई है।
हिंदी और तेलुगु सिनेमा में पहले भी काम कर चुकीं सई का कहना है कि 'द इंडिया हाउस' उनके करियर का एक स्वाभाविक लेकिन बेहद समृद्ध करने वाला पड़ाव है। बड़े स्तर पर बनाई जा रही यह फिल्म एक मज़बूत पीरियड कहानी को दर्शाती है, जिसमें सई सती नाम के एक अहम किरदार में नज़र आएंगी, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित