भरतपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में रविवार को एक पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल के पैसे मांगने को लेकर दो सेल्समैन से मारपीट करके आरोपी फरार हो गए। मारपीट की यह वारदात पारस नाथ फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाहन सवार व्यक्तियों से वाहन में पैट्रोल भरवाने के बाद जब कर्मचारियों ने भुगतान मांगा तो आरोपियों ने विवाद शुरू करके दोनों सेल्समैन के साथ हाथापाई शुरू कर दी और मौका देखकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित