लीमा , अक्टूबर 10 -- पेरु में राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ते के त्यागपत्र के बाद देश की संसद ने जोस जेरी ओरे को नया राष्ट्रपति चुन लिया है।
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि सुश्री बोलुआर्ते बीते कुछ दिनों से भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोपों का सामना कर रही थीं। उनको पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव संसद में लाया गया था। जब प्रस्ताव पर मतदान हुआ तो उनके खिलाफ 122 मत डाले गये। सुश्री बोलुआर्ते ने इस मतदान में हिस्सा नहीं लिया।
मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे जोस जेरी ओरे को नया राष्ट्रपति चुनकर शपथ भी दिला दी गयी। वह 28 जुलाई, 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर फर्नांडो रोस्पिग्लियोसी को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित