जगदलपुर , फरवरी 04 -- बस्तर में युवा पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने के बार पुल के नीचे गिरी, यह हादसा 3 फरवरी की रात हुआ। इस दुर्घटना में पांच लोगों को चोटें आईं हैं तथा पांच लोगों खरोंच तक नहीं है। सभी दोस्त छत्तीसगढ़ के ही गरियाबंद जिले के निवासी हैं।

बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मारडूम थाना क्षेत्र में 3 फरवरी की देर रात हुआ था। गरियाबंद जिले के 13 युवकों का समूह एक स्कॉर्पियो में बस्तर भ्रमण पर निकला था। लोहंडीगुड़ा थाना के प्रभारी रवि कुमार के अनुसार, समूह ने 2 फरवरी की शाम दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद अगले दिन मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और बारसूर घूमने गए। देर रात जगदलपुर वापस लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, चालक का रात के अंधेरे में वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे एक बड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में रूपेंद्र नेताम, खिलेश्वर नेताम और रामरतन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने घायलों को निकालने और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाने का काम किया। सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा अस्पताल और फिर गंभीर हालत को देखते हुए जगदलपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित