पटना , मार्च 27 -- बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार का पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त उत्पात शुल्क घटाने का फैसला जनहित में है।

श्री सरावगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में संकट के बीच पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पात शुल्क को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये घटाकर शून्य करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनहित में है और इससे लोगों पर मंहगाई का अतिरिक्त बोझ नही पड़ेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में केंद्र सरकार का यह दृढ़ और निर्णायक निर्णय मजबूत नेतृत्व की मिसाल के रूप में सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित