भरतपुर , फरवरी 03 -- राजस्थान में भरतपुर के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले पेंशन धारियों को नया बैंक खाता अद्यतन कराने को कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का राजस्थान ग्रामीण बैंक में विलय हो गया है। इससे बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से अब तक पेंशन पाने वाले पेंशनधारकों को राजस्थान ग्रामीण बैंक का नया बैंक खाता एवं आईएफएससी कोड ई-मित्र के माध्यम से जनाधार कार्ड में अद्यतन कराना होगा। इसके बाद पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारियों के कार्यालय में पेंशन पोर्टल पर अपना बैंक खाता एवं आईएफएससी कोड भी शीघ्र अद्यतन कराना होगा।

सूत्रों ने बताया कि जिन पेंशनधारकों ने अपना वर्ष 2026 का वार्षिक सत्यापन नहीं कराया है उन्हें भी सलाह दी गई है कि बे भी शीघ्र ई-मित्र के माध्यम से अपना बायोमैट्रिक सत्यापन कराये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित