नयी दिल्ली , फरवरी, 25 -- "विकसित कृषि - आत्मनिर्भर भारत" के विषय पर यहां बुधवार को आयोजित हुए पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 में किसानों को कीटनाशकों के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया गया।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित इस तीन दिवसीय मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ देश भर से एक लाख से अधिक किसानों, कृषि-उद्यमियों और शोधकर्ताओं के आने की उम्मीद है। इस मेले में क्रॉपलाइफ इंडिया संगठन ने किसानों को कीटनाशकों के गलत इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। संगठन ने किसानों को सही खुराक, सुरक्षात्मक उपाय, भंडारण के नियम और उत्पाद की प्रमाणिकता की जांच करने के तरीके भी बताए। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित