देहरादून , मार्च 06 -- देश के पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकार के लिए कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।
शुक्रवार को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आगामी 11 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ मिलकर रैली निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित