भरतपुर , फरवरी 05 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर पर हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एक प्रेमी युगल के फरार हो जाने के मामले को लेकर 11 सितंबर को पूर्व विधायक के घर पर हमला करने के लिए 60 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। घटना में पूर्व विधायक के भाई कमल सिंह, चाचा चंपा लाल, चाचा का लड़का सुनील सहित चार लोग घायल हुए।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए आज चार आरोपियों लवकुश उर्फ भटकना, शंकर सिंह उर्फ सोनू, कृष्णा और रिक्षपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित