भोपाल , अप्रैल 05 -- मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर आज रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित पूर्व अध्यक्ष की धर्मपत्नी निर्मला शर्मा एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित