हाजीपुर , मार्च 21 -- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शनिवार को पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता सिंह ने महिलाओं के उत्थान और कार्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के विषय में महत्वपूर्ण सलाह महिला रेलकर्मियों के साथ साझा की। कार्यकारणी की सदस्या श्रीमती श्रुति पांडे ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके निदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित