हाजीपुर , जनवरी 15 -- ूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरूवार को फतुहा-दनियावां-बिहारशरीफ-बरबीघा-शेखपुरा-लक्खीसराय-झाझा रेलखंड तथा वापसी में झाझा-मोकामा-पटना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया।
महाप्रबंधक श्री सिंह ने इस दौरान इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक श्री सिंह ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक श्री सिंह ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित लक्खीसराय जंक्शन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त है।
महाप्रबंधक श्री सिंह इसके बाद लक्खीसराय से झाझा पहुंचे जहां उन्होंने झाझा स्थित रनिंग रूम एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे कॉलोनी स्थित आवासों का जायजा लिया तथा कॉलोनीवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनके समस्याओं के निदान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
महाप्रबंधक श्री सिंह ने झाझा स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण कर रनिंग कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं का मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार तथा मुख्यालय, निर्माण विभाग एवं दानापुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित