अगरतला, सितंबर 29 -- त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से उभरा रहा है और राज्य में पिछले दो वर्षों में घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुयी है।

राज्य के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने सोमवार को भारत पर्यटन डेटा संकलन 2025 के हवाले से यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार 2024 में राज्य में 6,01,000 घरेलू पर्यटक आये, जो 2023 में 3,66,000 की तुलना में 64.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी 36.15 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसमें 2024 में 91,000 पर्यटक आये, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 67,000 थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित