चेन्नई , अक्टूबर 03 -- पूर्वोत्तर अरब सागर पर गुरुवार को बना दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान 'शक्ति' में तब्दील हो गया है और यह आगे चलकर यह चक्रवाती तूफान और तीव्र हो जाएगा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

मौसम विभाग की एक विशेष सूचना के अनुसार यह दबाव क्षेत्र लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है और एक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर तक इस तूफान की उत्तर और मध्य अरब सागर में पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया कि कहा कि दक्षिण तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति और 60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तूफानी हवाओं की चलने की संभावना है।

विभाग ने अन्य तटों के मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में 60-80 किमी प्रति घंटे की गति और 90 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तूफानी हवाओं के चलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित