मोतिहारी , अप्रैल 10 -- बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 1.500 किलोग्राम चरस बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर सवार दो व्यक्ति छौड़ादानों रोड की ओर से रक्सौल रोड की तरफ चरस जैसा मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर आदापुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 1.500 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित