मोतिहारी , फरवरी 18 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र से पुलिस ने 60.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जितना थानाक्षेत्र के बिजबनी गांव में अवैध रूप से गांजा के भंडारण और तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित कर मंगलवार देर रात निवासी बैजू यादव के घर पर छापे मारी की गयी। तलाशी के दौरान घर से चार बंडलों में रखा कुल 60.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही बैजू यादव फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि गांजा कारोबारी बैजू यादव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैजू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित