मोतिहारी , अप्रैल 28 -- पूर्वी चंपारण के झरौखर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने झरौखर बीओपी चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान एक टाटा सफारी से 30.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से गांजा की खेप भारत आने वाली है। इसी के आधार पर सोमवार रात को 'नो-मैन्स लैंड' क्षेत्र में वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध टाटा सफारी चालक अचानक वाहन छोड़कर भाग निकला और गाड़ी को सुरक्षा बलों ने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित