मोतिहारी , मई 11 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग में एक मासूम बच्चे और दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदेश महतो के घर खाना बनाने के दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खाना बना रही महिला उसकी चपेट में आ गई। महिला को बचाने के लिए पहुंचे घर के अन्य सदस्य भी आग की लपटों में घिर गए, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ढाका पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित